शनिवार, 11 अप्रैल 2015

राजस्थान सहकारिता विभाग के निरीक्षकगण का एसोसिएशन या संघ

कुछ समय से राजस्थान सहकारिता विभाग के निरीक्षकगण अपने संवर्ग की  बेहतरी के लिए अपना  एसोसिएशन या संघ बना कर अपनी आवाज को उठाने की कोशिश कर रहे है । यह देख और सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है । वास्तव में निरीक्षक के पद पर नौकरी शुरू करना और इसी पद पर रिटायर हो जाना कितना अखरता है । यह केवल भुक्तभोगी ही बयां कर सकता है । 
इसी क्रम  में कुछ दिनों पहले मेरे ऑफिस के दोस्त ने व्हॉट्सएप पर एक ग्रुप से जुडवा दिया । ग्रुप के सदस्यों की बौद्धिकता  से मैं बहुत प्रभावित हुआ । कुछ दिनों बाद ही निरीक्षकगणों के दूसरे ग्रुप से भी जुड़ गया । व्हाट्सएप्प पर सभी के विचारों से पता चला कि वे लोग निरीक्षकों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं । इसी से प्रेरित होकर  मैं यह लिख रहा हूँ । 
राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के निरीक्षकों की स्थिति सहकारी विभाग के निरीक्षकों से बेहतर है । बेहतरी को पाने के लिए सभी को एकजुट होना सबसे पहली आवश्यकता है । इस क्रम में सभी निरीक्षकों का नाम , ऑफिस का नाम , फोन नं- आदि एक जगह संकलित होना प्राथमिक कार्य है । 
उम्मीद करता हूँ कि इस दिशा  में यह प्लेटफार्म भी एक साधन का काम करेगा । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें