मेरे राजकीय सेवा के दौरान आवंटित कार्यों में से कोटा कर्मचारी सहकारी समिति (सभा नंबर108)का चुनाव कार्य अपने में एकदम चुनौती भरा काम था। बहुत डर लग रहा था की कैसे मैं इस काम को कर सकूँगा। परन्तु अपने वरिष्ट अधिकारियों एवं सहकर्मियों के सहयोग एवं आत्मीयता के कारण मै इस कार्य को करने में सक्षम हो सका हूँ।
सबसे पहले मैं अपने अधिकारी श्री बिस्ट साहब के मार्गदर्शन का ऋणी हूँ जिसके बिना मैं कार्य को शुरू ही नहीं कर पाता।उसके तत्काल बाद पंवार साहब,कमलेश जी के प्रारंभिक आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सहयोग को भूल नहीं सकता जिसके कारण ही काम को अंजाम दिया जा सका है।इस क्रममें समस्त कार्यों की नींव डालने वाले हमारे राजीव तोमर जी के सहयोग एवं पूर्ण निष्ठा तथा समस्त समस्यायों के समाधान में सक्षम उनके अमूल्य योगदान को किन शब्दों में याद करूँ।मेरे अत्यंत जिगरी झालावाड के साथियों के योगदानके लिए तो शायद शब्द ही छोटे हैं।किस तरह से सभी ने अपनेको पूरी तरह से इस मिसन में झोंक कर पूरा कराया। चाहे मांगीलाल जी हों, चाहें गहलोत जी हों या धीरज जी हों। सभी ने इस कार्य को मुझसे ज्यादा खुद का कार्य मान कर चुनाव कार्य को संपन्न करवाया।